कटनी

जनता की समस्याओं पर महापौर का सख्त रुख

दर्जनों शिकायतें सुनीं, कई का मौके पर समाधान, शेष पर तय हुई समयसीमा

जनता की समस्याओं पर महापौर का सख्त रुख

दर्जनों शिकायतें सुनीं, कई का मौके पर समाधान, शेष पर तय हुई समयसीमा

कटनी, यशभारत। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में इस बार बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं मजबूती से उठाईं। महापौर प्रीति सूरी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान दर्जनों आवेदन सामने आए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए तय समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पेयजल, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। महापौर ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता को बार-बार शिकायत करने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
बैठक के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्रवाई शुरू कराई गई, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद बनी। जनसुनवाई में उमड़ी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि अब नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर अधिक जागरूक हैं और प्रशासन से जवाबदेही चाहते हैं।Screenshot 20260421 173423 Chrome Screenshot 20260421 172756 Chrome IMG 20260226 WA00391 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button