कटनी

बीच सडक़ युवक की लाठी डंडों से पिटाई करने वाले पुलिस के हत्थ चढ़े, माधवनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान उधार नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम गनियारी में उधारी का सामान देने से मना करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सडक़ एक युवक को लाठी-डंडों से घेरकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी स्थित एक किराना दुकान पर विक्रम तिवारी सामान लेने पहुंचा था। दुकान पर मौजूद आकाश बर्मन द्वारा उधारी में सामान देने से मना किए जाने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद प्रेमलाल बर्मन अपने बेटे आशीष, भाई विजय और भतीजे विशाल के साथ मौके पर पहुंचे और विक्रम को बीच सडक़ पर घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मोटरसायकल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। अचानक हुई इस मारपीट से सडक़ पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट पर माधवनगर थाने में धारा 296 (बी), 115 (2), 351 (3), 324 (4), 3 (5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमलाल बर्मन, विजय बर्मन, विकास बर्मन तथा विधि विरुद्ध बालक की तलाश करते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले के आरोपी प्रेमलाल वर्मन एवं फरियादी विक्रम तिवारी के पूर्व के भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button