जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

3 घंटे में 1 इंच बारिश, सुबह से लगी झड़ी दोपहर में हलकी धूप

जबलपुर यश भारत। मानसून की सक्रियता के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है आज गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश होने से बाकी जगह की कौन कहे खुद मौसम कार्यालय के आसपास भी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। सामने वाली सड़क से लेकर परिसर के अंदर ग्राउंड में भी जल भराव की समस्या सामने आई है। सुबह के पहली यदि बीती रात से आज सुबह 8:30 बजे तक की बात की जाए तो बारिश का आंकड़ा 100 मिमी पर पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद तेज बारिश होने का सिलसिला शुरू हुआ और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

WhatsApp Image 2025 06 26 at 13.19.17

वैसे भी मौसम विभाग के द्वारा 29 तारीख तक बारिश की संभावना पहले ही जताई जा चुकी है जिसके चलते जून माह में होने वाली सामान्य बारिश का आंकड़ा जल्द ही पूरा हो सकता है। जून में सामान्यत: 7 इंच बारिश होनी रहती है और अब तक कोई बारिश ने 4 इंच की करीब का आंकड़ा छू लिया है और जून को समाप्त होने में अभी चार दिन बाकी हैं। मौसम के पूर्वानुमान के संबंध में स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने जो बताया है उसके मुताबिक वर्तमान में तीन-चार सिस्टम एक्टिव हैं जिनके कारण 29 तारीख तक तो अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटे में आज सुबह तक जहां तीन मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई। वही इस मानसून सत्र में अब तक कल वर्षा 99.5 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है जो की 4 इंच के करीब बताई जा रही है। वर्तमान मौसम की मिजाज में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 25 जून को अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 22.02 डिग्री दर्ज किया गया था और बारिश का आंकड़ा 96.3 मिली मीटर पर था जो आज बढ़कर सुबह तक 99.5 पर पहुंच चुका था।

राधाकृष्ण वार्ड ठक्कर ग्राम सहित कई स्थानों पर भरा पानी
आज सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई जिसके कारण नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के वे सभी दावे खोकली साबित हो गए जिनमें कहा जा रहा था कि इस साल की भी स्थितियों में शहर में जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। अभी तो शुरुआत है पूरी बारिश पड़ी है ऐसे में क्या होगा इसका अंदाजा शहर ही लगाया जा सकता है। आज सुबह हुई बारिश के बाद पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधा कृष्ण वार्ड के वासिंदों को जल प्लावन की समस्या से दो-चार होना पड़ा यहां के घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया और लोग खुद ही पानी निकासी के लिए तसला फावड़ा लेकर नालियों की सफाई में लग गए थे ऐसी ही कुछ स्थिति ठक्कर ग्राम क्षेत्र की भी बताई जा रही है। राधा कृष्ण वार्ड के लोगों का कहना है कि यहां पर अभी-अभी नई सड़क बनी है जो काफी ऊंची बन गई है जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है इसके अलावा नाला नालियों की सफाई भी नहीं की गई और नाला नालियों में कचरा अटा पड़ा है जिसके कारण भी समस्या गंभीर रूप ले रही है। हालांकि जब क्षेत्र में जल भराव की खबर नगर निगम की अमले को लगी तो उनकी नींद टूटी तथा भी जब प्यास लगे जब कुआं खोदो की तर्ज पर खाना पूर्ति करने पहुंच गए थे। घरों और दुकानों में पानी भरने के कारण लोगों का काफी नुकसान भी हुआ है जिसके कारण लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।
चेरीताल कॉलोनी में घरों में पानी- पहली ही बारिश से दावों की खुली पोल
देर रात से हो रही लगातार बारिश का असर अब जबलपुर की कॉलोनियों में साफ दिखने लगा है। शहर की रानीताल कॉलोनी की गलियां पूरी तरह से पानी से लबालब हो गई हैं, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश है। नागरिकों ने सवाल खड़े किए हैं कि बरसात से पहले जलभराव न होने के जो वादे किए गए थे, वे शुरुआती बारिश में ही खोखले साबित हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। घरों में पानी घुसने का डर बना रहता है, और बच्चों व बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन को सिर्फ वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम करना चाहिए ताकि ऐसी समस्याओं से निजात मिल सके।यह स्थिति एक बार फिर शहरी विकास योजनाओं और जल निकासी प्रबंधन की कमियों को उजागर करती है। क्या प्रशासन इस बार हुई चूक से सीख लेकर भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर पाएगा, यह देखना बाकी है।
प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल
मानसून से पहले नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि इस बार बारिश में शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। नालों की साफ-सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने इन सभी दावों की पोल खोल दी है। रानीताल कॉलोनी की मुख्य सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button