देशमध्य प्रदेशराज्य

उत्तर भारत में ठंड का सितम, 11 लोगों ने तोड़ा दम

दिल्ली-पंजाब में कोहरा नहीं हुआ कम

नई दिल्ली, एजेंसी। समूचे उत्तर भारत में इस समय ठंड और कोहरे का कहर जारी है। कई राज्यों में घने कोहरे का सबब बना हुआ है. आलम यह है कि सड़कों पर गाडिय़ां रेंग रही हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आई। कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। वहीं ठंड के चलते उत्तर भारत में 11 लोगों की मौत हो गई।

विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई

घने कोहरे के कारण गंगा के मैदानी इलाकों के शहर, कस्बे और गांवों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे राजमार्गों पर भीड़ लग गई, ट्रेनें रुक गईं और फ्लाइटों को भी रिशेड्यूल करना पड़ गया। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। वहीं राजस्थान के भरतपुर में ट्रक के साथ एक वाहन की भिड़ंत हो गई और दो लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली आ रही चार फ्लाइट को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं 100 से ज्यादा फ्लाइट भी देरी होने के बाद वहां पहुंचीं। इसके अलावा 25 ट्रेनें भी देर से पहुंचीं। पंजाब में 33 ट्रेनें देर से थीं। तरनतारन जिले में 20 लोग एक हादसे में घायल हो गए थे। इसके अलावा हरियाणा में 7 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel