देश

सीमेंट ईंट फैक्ट्री में काम कर मजदूर की ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत, पुलिस कर रही जांच, झिंझरी चौकी क्षेत्र की घटना

​कटनी, यशभारत। कटनी के झिंझरी चौकी क्षेत्र के हनुमान ताल स्थित सीमेंट ईंट फैक्ट्री में काम कर रहे एक 22 वर्षीय मजदूर की शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलवारा गनियारी गांव निवासी अमन बर्मन पिता मुन्ना बर्मन के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब अमन करीब 40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग कर रहा था।
​अमन बर्मन रोज़ की तरह आज भी काम करने के लिए गया हुआ था। शाम को उसके परिजनों को कंपनी से सूचना मिली कि अमन का एक्सीडेंट हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान अचानक अमन का पैर फिसल गया और वह 40 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा। ​घटना के तुरंत बाद, कंपनी की गाड़ी से अमन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

जांच चल रही : चौकी प्रभारी
​इस दसंबंध में झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250829 WA1143

IMG 20250829 WA1142

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button