जनजातीय संग्रहालय में आज राई, करमा और द्रौपदी लीला-नाट्य की प्रस्तुति

जनजातीय संग्रहालय में आज राई, करमा और द्रौपदी लीला-नाट्य की प्रस्तुति
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में रविवार को संभावना गतिविधि के तहत लोकनृत्य और लीला-नाट्य की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में सागर के प्रहाल कुर्मी एवं साथी राई नृत्य, जबकि डिंडौरी के दयाराम रठुरिया एवं साथी बैगा जनजातीय करमा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही भोपाल की प्रियंका शर्मा के निर्देशन में द्रौपदी लीला-नाट्य का मंचन किया जाएगा। लीला-नाट्य की प्रस्तुति शाम 6.30 बजे से होगी। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
संभावना का आयोजन संग्रहालय में प्रत्येक रविवार दोपहर 2 बजे से किया जाता है। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश की लोक एवं जनजातीय कला परंपराओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। गतिविधि के माध्यम से प्रदेश के पांच लोकांचलों और सात प्रमुख जनजातियों की विविध कला शैलियों से परिचित होने का अवसर मिलता है।







