भोपाल

दुबई में एमपी के निवेश मॉडल की ब्रांडिंग करेंगे मुख्यमंत्री – बड़े कारोबारी समूहों से होगी मुलाकात

दुबई में एमपी के निवेश मॉडल की ब्रांडिंग करेंगे मुख्यमंत्री
– बड़े कारोबारी समूहों से होगी मुलाकात
– जीआईएस 2027 की तैयारी के बीच वैश्विक निवेशकों को साधने की कवायद
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे पर हैं। इस दौरान वे एआईएम कांग्रेस एन्युअल इन्वेंस्टमेंट मीटिंग २०२६ में शामिल होकर दुनिया भर के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के सामने मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाएं रखेंगे। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 7 से 9 सितंबर तक होने वाले आयोजन में विभिन्न देशों की सरकारों, कंपनियों, निवेशकों, सोवरिन वेल्थ फंड और कारोबारी प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश सरकार इस वैश्विक मंच का इस्तेमाल इन्वेस्ट एमपी 2026 के तहत प्रदेश में नए निवेश आकर्षित करने के लिए करेगी। दुबई यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की संभावनाओं को भी सामने रखा जाएगा। प्रदेश के दाल, अनाज, मक्का, गेहूं और सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए ्रश्व के बाजार में नए अवसर तलाशने पर जोर रहेगा। सरकार की कोशिश है कि कृषि निर्यात बढऩे के साथ फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, पैकेजिंग, ग्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी निवेश आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button