देश

साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, पुस्तक मेले में ग्रंथ अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित संघ शतक पुस्तक का विमोचन

कटनी, यशभारत। शहर के साधूराम उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल परिसर में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय पुस्तक मेले और साहित्य महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बुधवार शाम (24 दिसंबर 2025) दीप प्रज्जवलन कर किया गया। दीप प्रज्जवलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य अतिथि के रूप में रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ राजेन्द्र कुमार कुररिया मौजूद रहे। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंं विभाग संघ चालक विपिन तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ पारस जैन भी मंचासीन रहे। साहित्य महोत्सव और पुस्तक मेले शुभारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमित कनकने द्वारा किया गया। साहित्य महोत्सव और पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन स्वामी विवेकानंद जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप शर्मा द्वारा लिखी गई संघ शतक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को पुस्तक की एक-एक प्रति भी दी गई। पुस्तक का प्रकाशन ग्रंथ अकादमी नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक मेले के शंभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और जिलेवासियों की उपस्थिति रही।

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम

साहित्य महोत्सव और पुस्तक मेले के दूसरे दिन 25 दिसंबर को दोपहर एक बजे से पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश उर्दु अकादमी संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ नुसरत मेहदी, मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान कैलाश चंद्र शामिल होंगे। 25 दिसंबर को ही शाम पांच बजे से काव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में मप्र शासन के साहित्य अकादमी निदेशक श्रीमान प्रकाश दुबे, मुख्य वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक श्रीमान प्रेमशंकर सिदार और विशिष्ट अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ राजेश वर्मा शामिल होंगे।IMG 20251224 WA1110 1 IMG 20251224 WA1109 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button