भोपालमध्य प्रदेश

एक साल बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस का हमला राहुल गांधी के एमपी दौरे से पहले रोजगार और बाढ़ राहत के मुद्दे पर सरकार को घेरा

एक साल बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस का हमला

राहुल गांधी के एमपी दौरे से पहले रोजगार और बाढ़ राहत के मुद्दे पर सरकार को घेरा

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर प्रदेश सरकार और संगठन पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि करीब एक साल बाद हो रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और अव्यवस्था को उजागर करती है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को केवल युवाओं का वोट चाहिए लेकिन उनके रोजगार और सुरक्षित भविष्य की चिंता नहीं है। प्रदेश का युवा लंबे समय से रोजगार की तलाश में है। छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे में युवा रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने रीवा और सतना में बाढ़ के हालात को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस ने कहा कि रोजगार युवा हित और बाढ़ राहत जैसे मुद्दों पर सरकार को अब जवाब देना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button