मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : विंध्य, महाकौशल तक फैले नशीली कफ सिरप नेटवर्क पर स्ट्राइक : कुरकुरे के नीचे कफ सिरप की तस्करी, अब तक 15 आरोपी सलाखों के पीछे

सतना यश भारत। मध्यप्रदेश STF ने नशीली कफ सिरप सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 80-80 हजार रुपये के 5 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ट्रकों में कुरकुरे और चिप्स के पैकेटों के नीचे छिपाकर कफ सिरप की तस्करी करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी बोतलों से बैच नंबर खुरच देते थे। मामले में अब तक 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसटीएफ ने पूर्व में फैक्ट्री से 2 करोड़ से अधिक का माल जब्त किया था।भोपाल की अवैध फैक्ट्री से निर्मित नशीली कफ सिरप की खेप मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश की सीमा तक भेजी जाती थी। मुख्य रूप से विंध्य क्षेत्र (सतना, रीवा), महाकौशल (जबलपुर) और ग्वालियर, विदिशा, सीहोर जैसे जिलों में इसकी सप्लाई की जानकारी मिली थी। आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए मालवाहक ट्रकों में अन्य वैध वस्तुओं की आड़ में इन बोतलों को छुपाकर परिवहन करते थे।

 

 

इस अवैध नेटवर्क के तार मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्रों सहित सतना, जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा और राजगढ़ जिलों से जुड़े हुए थे।

भोपाल नशीली कफ सिरप मामले में एसटीएफ द्वारा उजागर किए गए सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं और गिरफ्तार आरोपियों के प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

▪️बालकिशन प्रजापति

▪️अकील खान

▪️आकाश भाटी

▪️अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल

▪️नितिन साहू उर्फ राहुल

▪️सलमान खान उर्फ बाबू भाई

▪️शिवांग टिटोरिया

▪️नीरज चेलानी

▪️नवाब खान

▪️शरीफ खान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button