मध्य प्रदेशराज्य

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

सागर, यशभारत lरक्षाबंधन पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से सागर, दमोह, बीना सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए रीवा और भोपाल पहुंचेंगी।

पहली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा 25 अगस्त को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

दूसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा 26 एवं 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त 29 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे एक और स्पेशल सेवा चलाए जाने की जानकारी रेलवे ने दी है।

तीसरी जोड़ी में गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भोपाल-रीवा रेलखंड पर यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button