उपार्जन माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी बाहर की गई सभी 19 सहकारी समितियों की होगी वापसी
यश भारत की खबर का असर

जबलपुर, यशभारत। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी से ऐन पहले उपार्जन माफियाओं और दलालों के दबाव में 19 सहकारी समितियों को बाहर किए जाने की साजिश का पर्दाफाश करने वाली ‘यश भारत’ की खबर ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद जबलपुर कलेक्टर ने पूरे मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गुरुवार को एक आपातकालीन और निर्णायक बैठक बुलाई। बैठक में तकनीकी और कानूनी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करने के बाद कलेक्टर ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बाहर की गईं सभी 19 सहकारी समितियों को पुनः धान उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन के इस यू-टर्न के बाद अब जिले में उपार्जन कार्य करने वाली कुल सहकारी समितियों की संख्या 39 से बढ़कर वापस 58 हो गई है। इस फैसले से महिला स्व-सहायता समूहों की आड़ में उपार्जन केंद्रों पर कब्जा जमाने की फिराक में धान खरीद से पहले बड़ा उलटफेर
यश भारत की खबर का असर
जबलपुर धान उपार्जनका यशभारत में 25 नवम्बर को प्रकाशित खबर बैठे दलालों और भोपाल स्तर तक सक्रिय सिंडिकेट को करारा झटका लगा है। कलेक्टर की क्लास और अफसरों से जवाब-तलब ‘यश भारत’ ने प्रमुखता से यह खुलासा किया था कि किस तरह 15 सितंबर 2026 को पंजीयन का कार्य कराने के बाद ऐन वक्त पर 58 में से 19 समितियों को पोर्टल से बाहर कर 25 से 30 महिला समूहों (सिंडिकेट) को उपार्जन केंद्र सौंपने की तैयारी कर ली गई थी। इस खबर के सामने आते ही कलेक्टर ने गुरुवार को उपार्जन से जुड़े तमाम आला अधिकारियों और संबंधित 19 सहकारी समितियों के कर्मचारियों को तलब किया। बैठक में कलेक्टर ने पूर्व में की गई कार्रवाई, तत्कालीन कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की 28 नवंबर 2025 की उस अनुशंसा पत्र (जिसमें किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता न होने की बात कही गई थी) और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पत्राचारों की गहन समीक्षा की। तकनीकी और कानूनी रूप से इन समितियों को पूरी तरह पात्र और उपयुक्त पाए जाने के बाद कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि धान खरीदी का कार्य इन्हीं सहकारी समितियों के माध्यम से कराया जाएगा।







