भोपालमध्यप्रदेश

पीडब्ल्यूडी में 120 इंजीनियरों के तबादले: 45 कार्यपालन यंत्रियों को नई तैनाती, 53 के नाम से हटा प्रभारी

पीडब्ल्यूडी में 120 इंजीनियरों के तबादले: 45 कार्यपालन यंत्रियों को नई तैनाती, 53 के नाम से हटा प्रभारी

भोपाल,यश भारत।  मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग  में मैदानी और प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए 120 इंजीनियरों के तबादले व नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने पांच अलग-अलग आदेशों में इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें से ज्यादातर इंजीनियरों को 13 जुलाई 2026 को पदोन्नति मिली थी।

45 कार्यपालन यंत्रियों को नई जिम्मेदारी
सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत 45 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। भोपाल  में रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 और अमित नर्गेश को राजधानी संभाग क्रमांक-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वर्तिका तोमर, एकता सांगुले, अमृता सिंह और झाम सिंह बारस्कर को प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इंदौर में दिव्यानी सिंह, ईशान निगम, पलक जैन और शुभम मौर्य को विभिन्न संभागों का जिम्मा मिला है। इसके अलावा सीहोर में नयना दुबे, जबलपुर में रोहित साहू, सागर में सीमा रजक, ग्वालियर में भुवना जोशी, बुधनी में नीतू पटेल और उज्जैन में अंकुर श्रीवास्तव को नई तैनाती दी गई है।

53 इंजीनियर बने पूर्णकालिक कार्यपालन यंत्री
पदोन्नति पाने वाले 53 इंजीनियरों को उनके मौजूदा पदस्थापना स्थल पर ही रखते हुए उनके पदनाम से ‘प्रभारी’ शब्द हटा दिया गया है। अब ये अधिकारी पूर्णकालिक कार्यपालन यंत्री के रूप में काम करेंगे। इनमें मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल, प्रीति यादव, आत्माराम मोरे, विजय सिंह, प्रशांत गौड़ और नीतेश सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

16 को प्रभारी सीई का जिम्मा, 4  एई को नया प्रभार
विभाग ने 16 पदोन्नत कार्यपालन यंत्रियों को प्रभारी अधीक्षण यंत्री  की जिम्मेदारी सौंपी है, जिनमें सुभाष पाटिल, सुनील कुमार कौरव, सीमा प्रभाकर, प्रवीण कुमार निगम, आसिफ मण्डल और नीलेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। वहीं अधीक्षण यंत्री पद पर पदोन्नत अजय आनंद लिखार और डी.के. शारीवान को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही बरकरार रखा गया है। इसके अलावा चार असिस्टेंट इंजीनियरों को उच्च पद का प्रभार देते हुए संकल्प गोल्या को भवन संभाग ग्वालियर, सुखराम परते को राजधानी निर्माण संभाग-2 भोपाल, रविन्द्र कुमार वर्मा को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर और जेके मीना को सेतु संभाग इंदौर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button