इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मजदूरी न देने पर की मालिक की हत्या, सोते वक्त पत्थर पटक कर मारा

इटारसी रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार.

मजदूरी न देने पर की मालिक की हत्या, सोते वक्त पत्थर पटक कर मारा

मजदूरी न देने पर की मालिक की हत्या, सोते वक्त पत्थर पटक कर मारा, इटारसी रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार..!

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित संजीवनी नगर में ट्रक मालिक माधव रजक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या करने वाले आरोपी हेल्पर हेमचंद पटेल को पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हेमचंद को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार पथरिया निवासी माधव रजक का ट्रक खुद चलाते थे. करीब एक सप्ताह पहले ही उन्होंने गांव के ही हेमचंद पटेल को हेल्पर के रूप में रखा था. 5 दिसंबर को ट्रक लेकर कोलकाता से नगर निगम जबलपुर के लिए पाइप पहुंचाने के बाद दोनों ने साथ में शराब पी और खाना खाया.  इसी दौरान हेमचंद ने घर जाने के लिए 2600 रुपए मांगे. इस पर माधव ने डांटते हुए कहा कि जब जबलपुर से दमोह जाएंगे तब दे दूंगा. जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया.

इसके बाद में माधव ट्रक में सो गया, हेमचंद बाहर घूमता रहा. देर रात गुस्से में आकर आरोपी ने सोते हुए माधव के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से कंबल ओढ़कर फरार हो गया. 6 दिसंबर की दोपहर शाही तालाब के पास खड़े ट्रक का दरवाजा खुला देख नगर निगम जल विभाग में पदस्थ अजय पटेल ने अंदर जाकर देखा, जहां चालक का शव खून से सना मिला. जांच में सामने आया कि हेल्पर हेमचंद घटना के बाद से लापता था. पुलिस को आरोपी का मोबाइल इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक्टिव मिला. तुरंत कार्रवाई करते हुए संजीवनी नगर थाना पुलिस ने जीआरपी की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में हेमचंद ने हत्या की बात कबूल कर ली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button