यूसीसी लागू करने पर उठे सवाल, विधायक आरिफ मसूद ने उठाय सवाल, कथनी और करनी का दिया हवाला

यूसीसी लागू करने पर उठे सवाल, विधायक आरिफ मसूद ने उठाय सवाल, कथनी और करनी का दिया हवाला दिया
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू किए जाने की संभावनाओं के बीच इस मुद्दे पर विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। विधायक आरिफ मसूद ने यूसीसी के प्रस्तावित स्वरूप पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई हैं। विधायक का कहना है कि यूसीसी लागू करने की स्थिति में धार्मिक और सामाजिकता को नजरअंदाज किया जा सकता उनका कहना है कि यह केवल एक समुदाय तक सीमित मुद्दा नहीं है बल्कि मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, सिख समाज सहित कई वर्गों की अपनी अलग अलग विचार धाराएं और कानून हैं, जिन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। कुछ समुदाय को इससे अलग रखने की बात की जाती है तो फिर समान नागरिक संहिता का उद्देश्य ही अधूरा रह जाता है। इस विषय पर सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। यूसीसी जैसे संवेदनशील विषय पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी समुदायों से व्यापक चर्चा की जाए और उनकी सहमति सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि बिना सहमति के इसे लागू किया जाएगा तो विरोध होगा







