माता कलेही की नगरी पहुंची सनातन हिंदू एकता रथयात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

पवई, यशभारत। माता कलेही की पावन नगरी में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा का नगर में प्रवेश लगभग शाम 5 बजे हुआ। जैसे ही रथयात्रा ने नन्ही पवई से नगर में प्रवेश कियाए स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। नन्ही पवई से करही तिराहा, मोहन्द्रा मार्ग, कन्या शाला होते हुए कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पुष्पवर्षा आतिशबाजी के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महाराज जी के एक झलक दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। जय श्रीराम और बागेश्वर धाम सरकार के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। रथयात्रा देखने नगर सहित अन्य प्रदेशों से भी हजारों श्रद्धालु पवई पहुंचे। रथयात्रा के स्वागत में सुबह से ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सनातन हिंदू एकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जातिपाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट करना है। यात्रा के माध्यम से आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संदेश महाराज जी द्वारा दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बडी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा जानकरी अनुसार बहुत से लोग जेब करतों का शिकार भी हुए किसी का जेब कटा तो किसी की सोने की चैन गवाना पड़ा।






