भोपाल मेट्रो बनी ज्ञान की पाठशाला , क्लैट ऑन व्हील्स में 100 विद्यार्थियों ने क्विज व करियर मार्गदर्शन सत्र में लिया हिस्सा
Bhopal Metro Becomes a Classroom for Learning 100 students participated in a quiz and career guidance session during 'CLAT on Wheels'.

भोपाल मेट्रो बनी ज्ञान की पाठशाला , क्लैट ऑन व्हील्स में 100 विद्यार्थियों ने क्विज व करियर मार्गदर्शन सत्र में लिया हिस्सा
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड एमपीएमआरसीएल की सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल के तहत शनिवार को भोपाल मेट्रो में क्लैट ऑन व्हील्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स मेट्रो स्टेशन तक चलित मेट्रो में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और करियर मार्गदर्शन सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के लिए मेट्रो के दो कोच करीब दो घंटे के लिए आरक्षित किए गए थे जिनमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जबकि विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर विकल्प व्यक्तित्व विकास लक्ष्य निर्धारण और भविष्य निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। चलती मेट्रो में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीखने का नया और रोचक अनुभव दिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने क्विज संवादात्मक सत्रों और अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एमपीएमआरसीएल की सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल का उद्देश्य मेट्रो को केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का मंच बनाना है। क्लैट ऑन व्हील्स कार्यक्रम इसी दिशा में एक अभिनव प्रयास साबित हुआ।






