जबलपुरमध्य प्रदेश
कर्बला तालाब के पास पीपल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका

जबलपुर यश भारत । शहर के कर्बला तालाब के पास यादव कॉलोनी चौक के अंतर्गत आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक कौन था और उसने किन कारणों से इतना खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।







