मध्य प्रदेशराज्य

डम्फर वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर : स्कूटी चालक की घटनास्थल पर मौत

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कटंगी नाका के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार अज्ञात डम्फर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, इस हादसे में स्कूटी चालक नीचे गिर गए और उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डम्फर जनता नगर तरफ से शुक्रवारी तरफ जा रहा था, और स्कूटी सवार जनता नगर तरफ से आ रहे था, जब दोनों कटंगी नाका के समीप पहुंचे तो स्कूटीऔर डम्फर में भिंडन्त हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार जमीन पर गिर गए और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस ने डम्फर को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। और डम्फर जप्त कर लिया है। और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ घायलो के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। यदि हादसे के समय अधिक लोग मौजूद होते, तो यह दुर्घटना और भी बड़ा रूप ले सकती थी।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूटी चालक के मृत होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की समझाइश दी जाती है,बावजूद इसके कई चालक लापरवाही बरतते हैं, जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन न चलाएं, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button