मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा :  दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार का कहर….तीन बाइक और एक ट्रैक्टर को मारी टक्कर

सागर lसागर के  राहतगढ़-विदिशा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब उत्तम फैक्ट्री के सामने बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोगों की मौत बताई जा रही है l
वहीं एक गंभीर घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि राहतगढ़ रोड पर फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार बोलेरो  विदिशा तरफ से आ रही थी, जिसने रॉन्ग साइड आकर सड़क के किनारे खड़ी तीन बाइकों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। घटना में बाइकों के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।

इसमें राय और हेमंत कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button