देश

ब्रेकिंग : बाकल मण्डल अध्यक्ष की राइस मिल में चल रहा था जुआ फड़, बाकल पुलिस की दबिश, पकड़े गए आधा दर्जन जुआरी

IMG 20251109 WA0594

कटनी, यशभारत। बाकल पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान शनिवार की रात भाजपा मंडल अध्यक्ष की राइस मिल से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को तास के पावन पत्तों सहित 11 हजार रुपए नगदी जप्त कर की है। बाकल थाना प्रभारी शिवा पाठक ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध जुआं एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक राइस मिल में कुछ जुआरियों द्वारा रुपए की हार जीत खेल खेला जा रहा है‌। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर दविश दी गई थी। जहां अग्रवाल राइस मिल में धर्मन्द्र सोनकर पिता छोटेलाल सोनकर उम्र 31 वर्ष,अमित अग्रवाल पिता दालचन्द अग्रवाल उम्र 25 वर्ष लक्ष्मण लोधी पिता कालूराम उम्र 38 वर्ष,अनिल कुमार दुबे पिता मदन गोपाल दुबे उम्र 30 वर्ष,शंकर सिंह पिता गेंद सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष, शोभित जैन पिता संजय जैन उम्र 30 वर्ष,संदीप साहू पिता राम बिहारी साहू उम्र 30 वर्ष, शाहिद ताज पिता शेख सादिक, सौरभ सिंह,शिवम उर्फ गम्मू सोनी पिता रविशंकर सोनी सभी निवासी बाकल को ताश के पावन पत्तों के साथ पकड़ा गया था‌। आरोपियों के कब्जे से नगदी 11 हजार रुपए जप्त कर जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button