जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुणे में बड़ा हादसा- फूड प्रोसेसिंग कंपनी में अमोनिया गैस लीक से 15 महिलाओं समेत 17 लोग घायल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

महाराष्ट्र के पुणे जिले के भांडगांव में एक फूड प्रोसेसिंग कंपनी की कूलिंग यूनिट से बुधवार को अमोनिया गैस लीक होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद 15 महिलाओं सहित 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह बताया है कि एक शख्स आईसीयू में है और 16 फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुणे ग्रामीण के यवत पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पुणे से लगभग 60 किलोमीटर दूर भांडगांव में एक रेडी-टू-ईट खाना तैयार करने वाली फैक्ट्री में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए यवत पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया, “बुधवार की सुबह, खाद्य प्रसंस्करण इकाई में कूलिंग यूनिट से अमोनिया लीक होने की घटना के बाद 17 कर्मचारियों में अमोनिया प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय 25 लोग काम कर रहे थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। उन्होंने बताया, “लीक के बाद मुख्य रेगुलेटर को बंद कर दिया गया और प्रभावित मज़दूरों को सांस लेने में तकलीफ़ और बेचैनी की शिकायत के साथ अस्पताल ले जाया गया। 16 मज़दूरों की हालत स्थिर है। गैस के सीधे संपर्क में आई महिला का अभी आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसे निगरानी में रखा गया है लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।”
अमोनिया गैस लीक के खतरें

अमोनिया एक तेज गंध वाली रंगहीन गैस होती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल रासायनिक खाद बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा अमोनिया का इस्तेमाल कारखानों को ठंडा रखने के लिए भी किया जाता है। अधिक मात्रा में इसके शरीर में जाने से कई परेशानियां हो सकती हैं। हवा में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से घुटन होने लगती है। वहीं गले, नाक और सांस की नली में भी जलन होती है। लगातार संपर्क में रहने से त्वचा में जलन, और आंखों पर भी असर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button