जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर वापस आ रहे भाई की नहर में डूबने से मौत, रेस्कयू के बाद शव हुआ बरामद

सतना यश भारतl बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर घर वापस आ रहे भाई की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl
जानकारी के मुताबिक आयुष द्विवेदी पिता रामजनम द्विवेदी 16 वर्ष निवासी उचेहरा मंगलवार को अपनी बड़ी बहन राधिका को परीक्षा दिलाने रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवदहा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल छोड़ने गया था।
बहन को परीक्षा सेंटर में छोड़ने के बाद आयुष स्कूल के नजदीक से निकलने वाली नहर में जाकर हाथ मुंह धोने लगा इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह बह गया। जानकारी लगने पर परिवार के सदस्य व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी कुछ देर में पहुंची। नहर में बहे नाबालिग को तलाशने के लिए एसडीई आरएफ की टीम को बुलाया गया लगातार चल रहे रेस्क्यू के बाद युवक का शव बरामद हुआ है।







