मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : पुलिस ने एक महीने में ही 45 किशोरियों और तीन बालकों की तलाश कर परिजनों को सौपा, दिल्ली हरियाणा सहित देश के अनेक राज्यों में पहुंची पुलिस

दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए गए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत दमोह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 48 नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया है। अभियान जिले में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में चलाया गया। वहीं महिला सुरक्षा शाखा के उप पुलिस अधीक्षक देवी सिंह ठाकुर के सहयोग से अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

दिनांक 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग राज्यों से 45 नाबालिग बालिकाओं एवं 3 नाबालिग बालकों को सुरक्षित दस्तयाब किया।

दस्तयाब किए गए बच्चों में महाराष्ट्र से 2, राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, हरियाणा से 1, उत्तर प्रदेश से 3, उड़ीसा से 1, कर्नाटक से 1, छत्तीसगढ़ से 1, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से 11 तथा जिला दमोह से 19 बालक-बालिकाएं शामिल हैं।

इस अभियान को सफल बनाने में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा, एसजेपीयू शाखा एवं साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल सभी टीमों के कार्य की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button