ग्वारीघाट में उतराते हुए मिला अपहृत 12वीं कक्षा का छात्र : दो दिन पहले घर से हुआ था गायब
क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट के जिलहरी घाट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने घाट के पास एक बालक का उतराते हुए शव देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजकर पड़ताल शुरु की तो पता चला कि मृतक की रिपोर्ट थाना विजय नगर में दर्ज है। जो कक्षा बारहवीं का छात्र था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। बहरहाल अब पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।
जानकारी अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकांत दुबे 17 साल विजय नगर का निवासी था। जो दो दिन पहले घर से गायब हुआ था। बालक के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं मिला तो थकहार कर थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
दोस्त के साथ गया था ग्वारीघाट
आज जिलहरी घाट में शव मिलने के बाद पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि बालक अपने एक दोस्त के साथ ग्वारीघाट गया था और फिर घर वापस नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।