मध्य प्रदेशराज्य
हाथ बांधे, नदी में फेंका और मिटा दिया नामोनिशान?: नदी ने उगला राज़!…मांस गल गया, हड्डियां बचीं… पर बंधे हाथ चीख रहे हैं खौफनाक दास्तान!

रीवा । रीवा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब टमस नदी से नर कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि कंकाल के हाथ कपड़े से बंधे मिले हैं। घटना चाकघाट थाना क्षेत्र की है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण कंकाल में बदल चुका है। हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शव काफी पुराना होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही कंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।







