रीवा lश्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मृति चिकित्सालय में कोहराम मचा है। यहां डॉक्टरों के बीच आपसी खींचतान इस कदर मची कि दो डॉक्टर ने इस्तीफा तक दे दिया। 7 महिला चिकित्सक एक तरफ और एचओडी, डीन एक तरफ खड़े हैं। महिला चिकित्सकों को जब डीन से न्याय नहीं मिला तो वह सीधे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के बंगला मिलने पहुंच गए। सभी महिला चिकित्सकों ने डिप्टी सीएम को लिखित शिकायत पत्र सौंपी हैं।
एचओडी बीनू सिंह की कारगुजारियों से डॉक्टरों ने उन्हें अवगत कराया है। साथ ही यह भी बताया है कि एचओडी की मानसिक प्रताडना से तंग आकर ही दो डॉक्टरों ने इस्तीफा सौंप दिया है। डिप्टी सीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। डिप्टी सीएम ने सभी चिकित्सकों की शिकायत सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने न्यायसंगत कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने डॉक्टरों को कहा है कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
महिला चिकित्सकों की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने इस मामले में डीन डॉ सुनील अग्रवाल को बंगले में तलब किया है। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद अब डॉक्टरों को उम्मीद है कि विभाग में बड़े बदलाव के साथ ही काम करने का माहौल भी बदलेगा।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वरिष्ठ और कनिष्ठ चिकित्सकों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। एचओडी डॉ बीनू कुशवाह की कार्यशैली और व्यवहार से जुड़ी शिकायतें उन्हें सौंपी। साथ ही विभगा में अव्यवस्थित एवं तनावपूर्ण वातावरण से भी अवगत कराया। चिकित्सकों ने बताया कि लंबे समय से विभाग में अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार और शत्रुतापूर्ण कार्य का वातावरण बना हुआ है। इसके कारण विभाग में काम करना कठिन हो गया है।
Back to top button