भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल देहात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 94 वारंट किए तामील, 59 बदमाशों की हुई चेकिंग

भोपाल देहात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 94 वारंट किए तामील, 59 बदमाशों की हुई चेकिंग

भोपाल, यशभारत। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल देहात पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13-14 सितंबर की मध्यरात्रि को पूरे जिले में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया, जिसके तहत 94 वारंट तामील कराए गए और 59 गुंडा-निगरानी बदमाशों की देर रात चेकिंग की गई।

अभियान की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक (भोपाल देहात) पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परवलिया सड़क पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद पुलिस बल को कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।

इस सघन चेकिंग अभियान में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित 36 पुलिस अधिकारी और 59 पुलिस कर्मचारियों समेत कुल 95 जवानों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर गश्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 48 स्थायी वारंट और 46 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई। इसके साथ ही 59 गुंडा व निगरानी बदमाशों और 2 जिलाबदर व्यक्तियों की जांच की गई, जबकि आबकारी एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भोपाल देहात पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button