मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हदसा : खड़े ट्रक से टकराई  कार, दो युवकों की मौत….


मंडला ।जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में  नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा बिछिया के पास पड़रिया गांव के पास गणेश पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टियागो कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन के अंदर फंस गए थे। सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल बिछिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतकों की पहचान बिछिया निवासी चंद्रप्रकाश मरावी (30) और निखिल (24) पिता द्वारका के रूप में हुई है। इस हादसे में बालकिशन मरावी और भानू प्रताप घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में टकरा गई। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button