दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत, तीन युवक घायल, उमरियापान में हादसा

कटनी, यशभारत। रविवार शाम उमरियापान के पुलिया तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने.सामने भिड़ंत हो गईए जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल उमरियापान अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार करौंदी निवासी सहदेव पिता संपत गौंड 45 वर्ष एवं राजाराम पिता रामशरण ठाकुर 63 वर्ष मोटरसाइकिल से उमरियापान की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से मुडय़िा पुरवा निवासी राजेश पिता सोमनाथ कोल 24 वर्ष बम्हनी की ओर जा रहा था। पुलिया तालाब के पास मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार ठोकर हो गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उमरियापान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







