दो जगह आग लगने की घटनाएं, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
🔥 मड़ई देवरा गांव और दिल्ली पब्लिक स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची दमकल टीम

दो जगह आग लगने की घटनाएं, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
🔥 मड़ई देवरा गांव और दिल्ली पब्लिक स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची दमकल टीम 
कटनी: यशभारत। आज शनिवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया।
पहली घटना सुबह थाना एनकेजे क्षेत्र के ग्राम मड़ई देवरा में सामने आई, जहां आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही बस स्टैंड जोन से एक फायर ब्रिगेड वाहन तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
वहीं दूसरी घटना दोपहर थाना कुठला क्षेत्र के बायपास रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सामने आई, जहां आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
दोनों ही मामलों में दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
प्रशासन की सतर्कता और समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कारण बड़ी घटना टलने की संभावना जताई जा रही है।







