कटनी
मिशन चौक ओवर ब्रिज के ऊपर हादसा, तेज रफ्तार कारों की जोरदार टक्कर, पुलिस मौके पर

कटनी, यशभारत। मिशन चौक ओवर ब्रिज के ऊपर आज शाम करीब 5:45 बजे तेज रफ्तार दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह तो गनीमत रही की कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई, अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना की खबर मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कार क्रमांक एमपी 21 जेट ए 9003 बरगवां से चांडक चौक की तरफ जा रही थी, जबकि एक सफेद रंग की कार चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रही थी तभी मिशन चौक ओवर ब्रिज के ठीक ऊपर दोनों कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद घटना में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।







