स्कूल से अवकाश लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल हुआ शिक्षक, कलेक्टर के निर्देश पर निलम्बित होने के बाद बौखलाए शिक्षक ने मचाया हंगामा, महिला शिक्षक से मारपीट, पुलिस से अभद्रता

कटनी, यशभारत। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरी में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक द्वारा महिला शिक्षिका के साथ अभ्यता एवं मारपीट की गई। बताया जाता है कि दिल्ली में कुछ दिन पहले हुए कटनी में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में स्कूल से अवकाश लेकर शिक्षक शामिल हुआ था। जहां उसने सरकार के खिलाफ वक्तव्य दिया था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एस एन पांडे द्वारा शिक्षक वरुण नायक को निलंबित किया गया था। बताया जाता है कि कल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्राचार्य देवेंद्र तिवारी द्वारा सहानुभूति दिखाते हुए आज गुरुवार को उसे निलंबन का आदेश दिया गया, जिसके बाद वह बौखला गया और स्कूल परिसर में ही महिला शिक्षिका श्रीमती रेखा तिवारी के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद प्राचार्य देवेंद्र तिवारी द्वारा तत्काल बिलहरी पुलिस में इस घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि जब पुलिस स्कूल पहुची तो शिक्षक वरुण नायक द्वारा पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शिक्षक वरुण नायक को हिरासत में लिया एवं संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिलहरी पुलिस चौकी पर प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि स्कूल में हंगामा मचाने पर शिक्षक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है।







