कटनी

ट्रेन से उतरी महिला को रीठी के जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी को रीठी पुलिस ने किया गिरफ्‌तार

IMG 20260730 WA0047

कटनी, यशभारत। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली निवासी एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का।मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि विगत 14 जून को प्रार्थिया द्वारा थाना सफदरगंज साउथ दिल्ली थाने पर अप०क० 0/26 धारा 70 वीएनएस के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे बताया गया कि 14 जून को वह अपने बच्चो के साथ निजामुद्दीन से छत्तीसगढ जाने के लिये हीराकुंड एक्सप्रेस से बैठी थी। महिला मानसिक रुप से बीमार होने से दिल्ली में लंबे समय से ईलाजरत थी। रात्रि 9.45 बजे मुडवारा कटनी स्टेशन मे ट्रेन रुकने पर महिला पानी लेने उतरी तभी ट्रेन छूट गई। स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर दर्शन कराने की बात कर महिला को बहला फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठाकर रीठी रोड पर पौंसरा स्टेशन से कुछ दूर जंगल में ले जाकर आटो चालक एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बारी बारी से दुष्कर्म किया गया। 15 जून को प्रातः डायल 112 में सूचना प्राप्त होने पर रीठी पुलिस मौके पर पहुँची तो घटनास्थल के पास रोड के किनारे महिला बैठी मिली। पूछताछ करने पर कुछ भी नही बोल रही थी। पुलिस ने महिला को शासकीय अस्पताल रीठी मे ईलाज हेतु भर्ती कराया। अस्पताल ने भी महिला द्वारा घटना के संबंध मे कोई जानकारी न देते हुये असामान्य व्यवहार करती रही। महिला के भाई का मोबाइल नंबर प्राप्त होने पर उसे सूचित कर बुलाया गया। भाई के आने पर उसे भी महिला कुछ जानकारी नही दे पाई। भाई अपने साथ बहन को दिल्ली लेकर चला गया । दिल्ली मे पुनः ईलाज कराने पर मानसिक स्थिति सामान्य होने से अपने साथ घटित घटना को भाई प्रकाश को बताया तब सफदरगंज पुलिस थाना द्वारा प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जिला कटनी डायरी प्रेषित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने केस डायरी देखी और घटना की संवेदनशीलता देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, उप. पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी रीठी मोहम्मद शाहिद को विवेचना निर्देश देकर टीम घटित की। थाना रीठी में दिनांक 15 जुलाई को कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण एक माह पुराना होने, आरोपी अज्ञात होने से ऑटो तथा आरोपी की तलाश करना काफी चुनौतीपूर्ण था। रीठी पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर जिले के करीब 800-900 आटो चालको की स्क्रेनिंग की गई। महिला द्वारा बताये गये ऑटो की सत्त जांच पर थाना रीठी क्षेत्र के आटो चालक दिनेश चौधरी निवासी जमुनिया पर संदेह हुआ, तब रीठी पुलिस द्वारा आटो चालक दिनेश चौधरी पर नजर रखी गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई, जिसमें आरोपी दिनेश चौधरी की संलिप्तता उक्त अपराध में पाई गई।
आरोपी दिनेश चौधरी से तकनीकी पूछताछ पर आरोपी ने घटना घटित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा ऑटो MP 21 ZJ 6903 जप्त कर कार्यवाही उपरांत आरोपी को गिर. किया गया है। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना की जावेगी। एसपी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के सूक्ष्म पर्यवेक्षण एवं समीक्षा से इस चुनौतीपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चौहान, प्र.आर. राम पाठक, प्रआर अजय मेहरा, प्रआर. नितेश दुबे प्रआर ओमशंकर शुक्ला, आर. अमन, समशेर, आशुतोष यादव, आशुतोष सिंह, घनश्याम ज्ञानेंद्र, पंकज, अनूप, सायबर सेल से आर. शुभम गौतम आर. दीपक शगी का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button