निषादराज जयंती पर निकली विशाल वाहन रैली, मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दी बधाई, जल से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में समाज को उचित आरक्षण का दिलाया भरोसा

कटनी, यशभारत। महाराजा गुहराज निषाद की जयंती शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निषाद माझी उत्थान समिति द्वारा वाहन रैली निकाली गई, जो नई बस्ती निषाद से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंगलम गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समाज को बड़ी सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता अटूट है। निषादराज के बिना भगवान राम की गाथा अधूरी है। उन्होंने निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए आश्वस्त किया कि समाज को जल से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में उचित आरक्षण दिलाया जाएगा। अगले वर्ष निषाद जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मंच पर विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, महापौर प्रीति संजीव सूरी, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार, पार्षद जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद, युवा समाजसेवी श्याम निषाद, पूर्व जीएसटी कमिश्नर राजेश पुराविया, जमुना निषाद, सरपंच संतोष निषाद और शशि निषाद की उपस्थिति रही।
आकर्षण का केन्द्र रही झांकियां
कार्यक्रम में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और केवट राज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नेशनल चेस प्लेयर मोनिका निषाद, नृत्य कलाकार दिवांशी निषाद सहित समाज के वरिष्ठों और मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों के साथ कराटे और अन्य साहसी प्रदर्शनों ने युवाओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाजसेवी श्याम निषाद ने करते हुए निषाद समाज और आयोजन समिति की ओर से समाज के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पार्वती निषाद, रेखा निषाद, राजेश निषाद, नरेश बर्मन, पप्पू निषाद, सुखलाल केवट, स्नेहा निषाद, दिव्या निषाद, खुशबु निषाद, रुक्मिणी निषाद, अंजना निषाद, रामप्यारी निषाद, शुभि निषाद, सुधा निषाद, किशोरा निषाद, सुरेश निषाद, लवकुश निषाद, चिरई निषाद, विरन निषाद, सुनील निषाद, नकुल निषाद, गोलू निषाद, राकेश निषाद, इंद्रजीत निषाद, राजू निषाद, लालू निषाद, रोशन निषाद, संतोष निषाद, आशीष निषाद, आदेश निषाद, विशाल निषाद, दुन्नी निषाद, राघव बर्मन, विष्णु निषाद, पिंटू निषाद, मंगी निषाद, बेटू निषाद, लक्ष्मण निषाद, कृष्णगोपाल निषाद, अतुल निषाद, किशन निषाद, राज निषाद, आयुष बर्मन, योगेश बर्मन, कान्हा बर्मन, सुनील निषाद, नारायण निषाद, सुमित निषाद, शेखर निषाद, लखन निषाद, लकी निषाद, गुड्डू निषाद, रमा निषाद, पंकज कोष्ठा, शुभम, सौरभ, रमेश, मनोज निषाद, मुकुल निषाद, सोमू निषाद, जय कश्यप, कान्हा, शोमिल, मुकुट, लड्डू भूमि, की उपस्थिति रही।







