भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

स्वदेशी उत्पादों से जगमगाएंगे दीपावली के बाजार, चाइनीज सामान की चमक फीकी , बाजारों में चीनी उत्पादों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम

स्वदेशी उत्पादों से जगमगाएंगे दीपावली के बाजार, चाइनीज सामान की चमक फीकी

बाजारों में चीनी उत्पादों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम

भोपाल ,यश भारत। दीपावली के त्योहार को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार बाजारों में स्वदेशी उत्पादों का दबदबा देखने को मिल रहा है। चाइनीज सामान की हिस्सेदारी घटकर 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है।

IMG 20261105 WA0119

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया  आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान का असर बाजारों में दिखाई दे रहा है।

IMG 20261105 WA0120

उपभोक्ता भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। थोक व्यापारी विनीत सोनी के अनुसार, बाजार में बंदनवार 150 से 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं सजावटी सामान की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। फुटकर व्यापारी सौरभ साहू ने बताया कि दीपक  आर्टिफिशियल फूल, रंगोली और सजावटी वस्तुओं की मांग बनी हुई है।

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी असीम जैन के मुताबिक, झालर 50-60 रुपये से लेकर 700-800 रुपये तक बिक रही हैं। लैंप, झूमर और एलईडी लाइट की भी मांग है। ड्राई फ्रूट्स संगठन के अध्यक्ष किशोर राजदेव ने बताया कि काजू  बादाम, पिस्ता और किशमिश के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े हैं। वहीं मिठाई विक्रेता मोहन शर्मा के अनुसार, मिठाइयां 480 से 1200 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध हैं।  महंगाई के बावजूद खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग से स्थानीय व्यापारियों और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button