
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के समीप निहालपुर मुंडी गांव खेतों में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शव पूरी तरह से जला हुआ है और उसके नीचे सुटकेस भी रखा मिला। पुलिस को शंका है कि किसी ने हत्या के बाद सूटकेस में यहां लाकर उसे जलाया है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस को इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। शव इतनी बुरी तरह जल चुका है कि पुलिस को उसकी पहचान निकलाने के लिए कोई निशान भी नहीं मिल रहा।
थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार राजेंद्रनगर पुलिस को सुबह सूचना मिली थी। बायपास से करीब 600 मीटर अंदर निहालपुर मुंडी गांव के एक खेत में ट्रॉली बैग में जली हुई लाश मिली। जहां पर पुलिस ऑफिसर और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई । शव बुरी तरह से जला हुआ था। वह एक सूट के अंदर उसको लेकर आया गया था। वहीं अब इलाके में आसपास पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस इलाके के आसपास थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है।






