कटनी

ट्रक में भेंडों का क्रूरतापूर्वक परिवहन, पुलिस ने 302 पशुओं को मुक्त कराकर दर्ज किया मामला

कटनी, यशभारत। झिंझरी पुलिस ने पशुओं के क्रूरता परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। देवरीटोला फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक को रोका, जिसमें ठूंस-ठूंसकर भरी गई 302 भेड़ों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण सिंह को 22 सितंबर की रात 20.30 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम फॉरेस्ट नाका ग्राम देवरीटोला पहुंची और टाटा ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 3856 को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो ट्रक के भीतर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। ट्रक के भीतर क्षमता से अधिक भेड़ों का परिवहन किया जा रहा था, जिससे पशुओं के दम घुटने और चोटिल होने की स्थिति थी। बरामद पशुओं की 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक रोशन यादव पिता हरिकिशन यादव निवासी ग्राम कारो थाना चितबड़ागांव जिला बलिया उत्तरप्रदेश को हिरासत में लिया। पुलिस ने माधवनगर थाने में ट्रक चालक रोशन यादव एवं ट्रक मालिक सुल्तान कुरैशी निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश के धारा 11(1) घ, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button