सिवनी यश भारत | सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री में रेत खदान है, जहां कुछ लोगो के बीच विवाद हो रहा था और उनमें से किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया जिसमें दूर खड़े एक व्यक्ति को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रेत खदान के समीप कुछ लोग बात विवाद कर रहे थे जिनके बीच मे से एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर इमली टोला निवासी विकास पटले नामक व्यक्ति खड़ा था जिसके पेट में गोली लग गई। जिसके कारण वह घायल हो गया, घटना की जानकारी पुलिस और 108 वाहन में दी गई जिसके बाद विकास को केवलारी सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
यह स्पष्ट नही हो पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई है।
पुलिस ने क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित लोगों से जानकारी ली है। हालांकि घटना को लेकर किसी भी पक्ष के खिलाफ अब तक आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
केवलारी एसडीओपी आशीष भरडे का कहना है कि रेत खदान के पास गोली चली है इस घटना में एक युवक घायल हुआ है फिलहाल घटनाक्रम की जांच की है रही है और कुछ लोगो से पूछताछ की जा रही है।
Back to top button