कटनी

खेत के पास जंगल में मिली लाश, हाथों में करंट के गहरे घाव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमतरा के जंगल से लगे मौहार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान खमतरा निवासी 50 वर्षीय राजू उर्फ राज नारायण सिंह राठौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिधौड़ा निवासी संदीप कुमार चौधरी ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर झाडिय़ों के किनारे पड़े एक व्यक्ति के पैरों पर पड़ी। पहले उसे लगा कि कोई व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा हैए लेकिन पास जाकर देखने पर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना तत्काल शाहनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक परसराम डाबर पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की गई। मौके पर मृतक के दोनों हाथों की हथेलियों में बिजली के करंट से झुलसने जैसे गहरे घाव पाए गए। वहीं शव पट अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल से करीब एक विद्युत वायर भी बरामद हुई है, जिसका बीच का हिस्सा छिला हुआ था और उस पर खून के निशान बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है। शव का पीएम डॉ ए एस के लोधी बीएमओ ने किया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button