कटनीमध्य प्रदेश

कल 30 सितंबर से कटनी में बिजली कटौती

11 अक्टूबर तक अलग-अलग फीडरों पर संधारण कार्य, सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

30 सितंबर से कटनी में बिजली कटौती

11 अक्टूबर तक अलग-अलग फीडरों पर संधारण कार्य, सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्तिScreenshot 20260929 225416 Google Screenshot 20260929 225355 Google

शहर के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

कटनी, यशभारत। बिजली लाइनों के संधारण कार्य के चलते 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक कटनी शहर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने 33 केवी और 11 केवी फीडरों के संधारण का कार्यक्रम जारी किया है। निर्धारित दिनों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

30 सितंबर को मानसरोवर और एनकेजे फीडर के संधारण के कारण एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एसकेपी कॉलोनी, आईटीआई सहित समदरिया-1, समदरिया-2, मित्तल-1 और मित्तल-2 से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

1 अक्टूबर को पुरैना, कटनी-1 और गनयारी फीडर के कार्य के चलते लमतरा, चाका, पिलांजी, कैलवारा, घंघरी, अमराडांड, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, वेयरहाउस, कैलवारा एजी फीडर, पुलिस लाइन, नेमी नगर, जिला कोर्ट, भास्कर डाबा और पीरबाबा क्षेत्र प्रभावित होंगे।

2 अक्टूबर को एनकेजे और चाका फीडर के संधारण के कारण बिरहनी, साईं पुरम, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेमनगर, रोशन नगर, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, गायत्रीनगर, शास्त्री कॉलोनी, एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, मंगल नगर सहित चाका, लमतरा और कैलवारा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

3 अक्टूबर को समदरिया-1, समदरिया-2 और तिलक कॉलेज फीडर के कारण जागृति कॉलोनी, दुर्गा चौक, बड़ी बिरहनी और तिलक कॉलेज रोड क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 4 अक्टूबर को पहरुआ फीडर के संधारण के चलते अमकुही, वेद फीडर सहित गणेश चौक, सिविल लाइन, वीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, झंडा बाजार, गोल बाजार, घंटाघर, गांधी द्वार, सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसके बाद 5 अक्टूबर को माधवनगर और कन्हवारा, 6 अक्टूबर को सिटी-1, सिटी-2 और गायत्रीनगर, 7 अक्टूबर को संबंधित 11 केवी फीडरों एवं मंगलनगर फीडर तथा 8 अक्टूबर को सिटी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में संधारण कार्य प्रस्तावित है। विद्युत मंडल कटनी के कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और फीडरों से संबंधित आवश्यक संधारण कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते निर्धारित समय में संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से संधारण अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button