देश

अराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बढ़ा आक्रोश, दिलबहार चौक से शुरू हुआ विशाल जुलूस, सिंधी भाइयों ने सुबह से बंद रखे प्रतिष्ठान, अन्य समाजों का भी समर्थन

IMG 20251104 WA0597 IMG 20251104 WA0596 scaled

कटनी, यशभारत। भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोशित सिंधी समाज द्वारा आज दिलबहार चौक से विशाल जुलूस निकाला जा रहा है। जुलूस में शामिल लोग समाज के आराध्य पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अमित बघेल पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। उधर सामाजिक विरोध के चलते सिंधी भाइयों ने माधवनगर तथा कटनी स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। आपत्तिजनक टीका टिप्पणी से उपजे असंतोष को कटनी शहर में अग्रवाल समाज, राजस्थान मारवाड़ी समाज सहित अन्य समाजों का भी साथ मिला। जुलूस में कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
सुबह साढ़े 11 बजे प्रारंभ हुए जुलूस में सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों के साथ क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल भी मौजूद हैं। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह गैरराजनैतिक है, फिर भी जुलूस में भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेता भी नजर आए। दोपहर 12 बजे इन पंक्तियों के लिखे जाने तक जुलूस शुरू हो चुका था। जुलूस के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाना था। जानकारी के मुताबिक जुलूस में कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत, माधवनगर सिंधी सेंट्रल पंचायत,शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत,सिंधु नौजवान एवं सिंधु सेवा समिति माधवनगर युवा संघर्ष समिति, वरुण संस्था से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। इन संस्थाओं के आव्हान पर समग्र सिंधी समाज एकजुट नजर आया। जुलूस में समाज के वरिष्ठ सदस्य गंगाराम कटारिया, झम्मटमल ठारवानी प्रीतमदास मदनानी, मोहन बत्रा, पीतांबर टोपनानी, राजा जगवानी चेतन हिंदुजा, राजकुमार नानकानी, खियल चावला, प्रकाश आहुजा, निरंजन पंजवानी, लखमीचंद डोडानी, श्याम पंजवानी, ठाकुर दास रंगलानी सुरेश रोचलानी, करमचंद असरानी, इशवर बहरानी, राजू तनवानी, मनोहर लाल बजाज, दिलीप रोहरा, सुनील प्रथ्यानी, रवि प्रथयानी, विजय वाघवानी जयराम कुकरेजा, प्रेम जसूजा विक्रम पुरुस्वानी, जयरामदास गुरुनानी, श्याम पाहुजा, सुनील तलुजा, विजय चांदवानी, सुरेश लालवानी, रामचंद्र मुलवानी मोहनलाल हीरानी भागचंद नोतवानी, ज्योति दौलतानी, विक्की नावानी मनोज सोनी, अमित नावानी, शंकर मुरजानी, मुकेश जसूजा, उमेश अरोरा सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी है। खबर है कि समाज के लोग दोपहर 2 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे। गौरतलब है कि इसके पहले रविवार को सिंधु झूलेलाल मंगलम परिसर में समाज की एक विशाल आमसभा आयोजित की गई थी। सभा में वक्ताओं ने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसी तारतम्य में आज शहर में प्रतीकात्मक बंद और मौन जुलूस निकाला गया। समाज के लोगों ने कहा है कि हम किसी से लड़ने नहीं आए हैं, बल्कि यह कहने आए हैं कि आस्था का अपमान सहन नहीं होगा। हम संविधान पर विश्वास रखते हैं, लेकिन न्याय की अपेक्षा भी रखते हैं। यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह आस्था और सम्मान की रक्षा का प्रतीकात्मक संकल्प है। उल्लेखनीय है कि रायपुर निवासी अमित बघेल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ सिंधी समाज द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है, किंतु अब तक गिरफ्तारी न होने से समाज में असंतोष व्याप्त है। आपत्तिजनक टीका टिप्पणी से उपजे असंतोष को कटनी शहर में अग्रवाल समाज, राजस्थान मारवाड़ी, जैन समाज, जायसवाल समाज, साहू समाज, रजक समाज, स्टेशन रोड व्यापारी संघ, गहोई समाज, मेन रोड व्यापारी संघ, झंडाबजार व्यापारी संघ, यादव समाज, दवा विक्रेता संघ, पंजाबी समाज, कपड़ा बााजर व्यापारी संघ सोनी समाज सहित अन्य समाजों का भी साथ मिला। जुलूस में कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे। जुलूस का समापन मिशन चौक में होना है।

IMG 20251104 WA0626 scaled IMG 20251104 WA0602 IMG 20251104 WA0618 scaled IMG 20251104 WA0610 scaled IMG 20251104 WA0613 scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button