जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
खेत में बनी झोपड़ी में लगी आग : दो बच्चियों की झुलसकर हुई दर्दनाक मौत , एक गंभीर घायल, मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा

दमोह| दमोह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक झोपड़ी में आग लग गई जिसके बाद इस भीषण अग्निकांड में दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
हादसा जिले के हटा ब्लॉक के बरोदा गांव में हुआ है। जहां खेत में बनी एक झोपड़ी में आग लगी। उस समय झोपड़ी में जाह्नवी (उम्र 5 साल), कीर्ति (उम्र 3 साल) और हीर (उम्र 5 माह) मौजूद थीं। आग में झुलसने से जाह्नवी और कीर्ति की मौत हो गई।
संदीप मिश्रा एडिशनल एसपी ने बताया कि झोपड़ी में आलू उबालने के लिए रखे थे। उसी दौरान आग फैल गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृत बच्चियों के परिजनों को 2-2 लाख लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं बताया जा रहा है कि घायल बच्ची के इलाज के लिए एक लाख रुपए देने की बात कही है।