जबलपुरमध्य प्रदेश
CRIME NEWS JABALPUR, 7 लाख 50 हजार की भैंसे चोरी : क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। पनागर के अमखेरा में देर रात शातिर बदमाशों ने डेरी मालिक की 5 भैंसे चोरी कर चंपत हो गए। जब पीडि़त डेरी में पहुंचा तो आवक रह गया। जिसके बाद उसने आसपास तलाश की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थकहार कर पीडि़त थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार महेन्द्र जड्डा पिता स्वर्गीय वासुदेव चड्डा 34 वर्ष ने बताया कि उसके घर से ही करीब चार आरोपियों ने मिलकर उसकी पांच भैंस जिसकी कीमती करीब साढे सात लाख रुपये है, चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पीडि़त ने संदिग्धों के नाम भी पुलिस को दिए है। जिसकी बिनाह पर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।