पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद की सुसाइड की कहानी बता कर हो गया लापता : पुलिस ने युवक को कामाख्या से खोज निकाला

ग्वालियरl ग्वालियर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद की सुसाइड की कहानी बता कर लापता हो गया l मामले में पुलिस ने लापता हुए युवक को कामाख्या से बरामद कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
– दरअसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र हनुमान नगर में रहने वाले सोमेश राजपूत अगस्त 2023 में अचानक लापता हो गया था। जाने से पहले सोमेश ने पत्नी के वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि उसकी पत्नी रानी राजपूत उसे माता-पिता को छोड़कर अलग रहने के लिए मजबूर कर रही है। उसने अपनी बाइक मुरैना में चंबल नदी किनारे छोड़ने की बात भी लिखी थी और कहा था कि उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जिसके बाद से वह लापता हो गया था वहीं पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जब मुरैना में चंबल पर पहुची तो पुलिस को उसकी बाइक नही मिली जब अज्ञात शवों की जानकारी निकली उसमे भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद सोमेश के परिजनों ने भी उसकी आत्महत्या की आशंका जताई थी।
जिसके बाद पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी लेकिन जब उसका कुछ अतापता नही चला तो सोमेश की पत्नी ने इसी साल फरवरी के महीने में न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। क्योंकि उनको आशंका थी कि उनके पति ने सुसाइड नहीं किया है वह कहीं ना कहीं रहकर उससे दूर है। इस याचिका के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की जिसके बाद पुलिस ने उसे असम की कामाख्या रेलवे स्टेशन की एक कैंटीन सोमेश मिल गया जिसे पुलिस ग्वालियर लेकर आई।
वहीं पुलिस पूछताछ उसने बताया कि उसकी पत्नी उसके माता-पिता से दूर रहने की लिए उसे परेशान करती थी फिलहाल पुलिस ने उसे बरामद करने वाले में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से सोमेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी लेकिन फरवरी के माह में उसने अपने मोबाइल को दोबारा से चालू किया जिसमें दूसरे सिम डाली थी मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद उसको बरामद कर लिया है।







