ईश्वरकृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ रूपए बकाया न चुकाने पर नगर निगम ने लिया एक्शन, 30 दिन की मोहलत खत्म

कटनी, यशभारत। रेलवे स्टेशन के पास ईश्वरकृपा कॉम्प्लेक्स में संचालित जंक्शन बीयर बार पर नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद कर दिया है। 1 करोड़ 59 लाख रुपये से अधिक की भारी भरकम राशि समय सीमा के भीतर जमा न करने पर आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा संबंधित पक्ष को मांग सूचना पत्र तामील कराया गया था। 30 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी जब राशि जमा नहीं की गई तो नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया। संस्थान पर एक करोड़ 59 लाख 28 हजार 641 रुपये की बड़ी राशि बकाया है। इतनी बड़ी राशि बकाया होने के चलते निगम प्रशासन ने परिसर को सील करने का निर्णय लिया। नगर पालिक निगम कटनी ने बकाया करों और किराए की वसूली को लेकर अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसारए मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 के तहत संबंधित पक्ष को मांग सूचना पत्र तामील कराया गया था। 30 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी जब राशि जमा नहीं की गईए तो निगम ने कड़ा रुख अपनाया। अधिनियम की धारा 175 (1) के तहत वारंट जारी करते हुए नर्बदा कॉन टेक प्राईवेट लिमिटेड के रेलवे स्टेशन स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स के जंक्शन बीयर बार परिसर पर आज 27 जुलाई को सीलिंग की कार्रवाई की गई।
बिना अनुमति सील तोड़ी तो होगी कानूनी कार्रवाई
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति दुकान या बीयर बार का ताला खोलने या सील के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गईए तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने साफ किया है कि संपूर्ण बकाया राशि चुकाने के बाद ही आगे की राहत संभव होगी।







