भोपालमध्य प्रदेश

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा चेतक ब्रिज के पास हुआ। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या।
​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकाश रैकवार (उम्र 23 साल) के रूप में हुई है। चेतक ब्रिज के पास जब वह ट्रेन की चपेट में आया, तो आसपास के लोगों ने घटना देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
​सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button