भोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का भोपाल एम्स में निधन, आज पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का भोपाल एम्स में निधन, आज पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल, यशभारत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे करीब 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती थीं।

आज दोपहर 3 बजे पैतृक गांव जैत में अंतिम संस्कार परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, काशीबाई का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत (सीहोर जिला) में किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों और उनके पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिवराज ने अपने सभी कार्यक्रम किए रद्द मां के निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। उन्हें शुक्रवार को रायसेन में आयोजित एक किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन वे वहां नहीं जा सके। इसके अलावा उनके आगामी सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

परिवार और पृष्ठभूमि शिवराज सिंह चौहान की पहली मां सुंदरबाई का बचपन में ही निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए काशीबाई से दूसरा विवाह किया था। काशीबाई ने ही आगे चलकर पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों का पालन-पोषण किया। उनके परिवार में चार भाई-बहन (नरेन्द्र सिंह चौहान, शशि, रोहित सिंह चौहान) हैं, जबकि काशीबाई के बेटे वरुण सिंह चौहान पेशे से वकील हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button