इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर-बिछुआ टोला पहाड़ी में हुए सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पैदल अपने गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भगवानदास सेन, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। भगवानदास ग्राम छत्तरपुर से पैदल बिछुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान भटिया के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button