देश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की शालीनता के कायल हुए भाजपा कार्यकर्ता, रीवा से भोपाल जाते मुड़वारा स्टेशन पर रुके हेमंत खंडेलवाल

कटनी, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रीवा से भोपाल जाते वक्त मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। श्री खंडेलवाल ने ट्रेन से उतरकर कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और आत्मीय मुलाकात की। भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनकी शालीनता, सहजता और मधुर मुस्कान के कायल हो गए। उन्होंने पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों से कटनी के संगठन की गतिविधियों को लेकर बातचीत की और सक्रियता के साथ अपने काम पर जुटे रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुड़वारा क्षेत्र के विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सोनी, आशीष गुप्ता, दिलराज सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। स्टेशन परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से उत्साहपूर्ण माहौल में दिखाई दिया।

IMG 20260525 WA0264

IMG 20260525 WA03151

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button